BREAKING NEWS
KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<     KHABAR : तीन दिवसीय उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : छात्रों को राहत, पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति.. <<     माउंट आबू में ऐतिहासिक घोषणा,अब संविधान और.. <<     खरगोन के महेश्वर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त,.. <<     KHABAR : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निजीकरण.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में खाकी का बड़ा एक्शन, जब.. <<     NEWS : माउंट आबू चिंतन शिविर की बड़ी घोषणा, अब.. <<     VIDEO NEWS: आधी घंटे की बारिश, शहर हुआ बेबस, हकीकत आई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2024, 11:45 am
KHABAR : देवास में हिंद रक्षक संगठन का पतंग महोत्सव व एक शाम राम के नाम 15 को, देशभर के कवि करेंगे काव्य पाठ, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। हिंद रक्षक संगठन के बैनर तले प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय नावेल्टी चौराहा पर 15 जनवरी मकर संक्रांति पर भव्य पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जहां सुबह पतंग, डोर, तिल-गुड़ का वितरण किया जाएगा। वहीं शाम को देशभर के नामी कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।
हिंद रक्षक संगठन जिला संयोजक एवं नेता सत्तापक्ष मनीष सेन ने बताया कि आयोजन को लेकर बुधवार को उज्जैन रोड स्थित निजी गार्डन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित विधायक गायत्री राजे पवार ने पत्रकारों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हिंद रक्षक संगठन के पतंग महोत्सव का यह 21 वां वर्ष है। संगठन अपनी परम्परा को कायम रखते हुए हर वर्ष नए-नए आयोजन करती आ रही है। वर्तमान के आधुनिक युग में पुराने खेल लिप्त होते जा रहे है। जहां पहले के जमाने में बच्चें विविध खेलों से स्वस्थ रहते थे। वहीं आज बच्चों के हाथों में मोबाइल है, जिसका असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए हमें पुराने खेलों को अपनाकर बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए। 
संगठन संयोजक सेन ने बताया कि महोत्सव अंतर्गत 15 जनवरी को प्रातः 11 बजे नावेल्टी चौराहा पर बच्चों को पतंग, डोर का वितरण किया जाएगा। वहीं सनातन धर्म की परंपरा अनुसार संक्रांति पर्व पर तिल-गुड़ का वितरण किया जाएगा। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए संगठन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। 
सेन ने बताया कि गत वर्ष संगठन द्वारा एक शाम भगवा के नाम कार्यक्रम का आयोजन कर शहनाज अख्तर की भजन संध्या आयोजित की गई थी। इस वर्ष अयोध्या में प्रभु श्रीराम आ रहे हैं, इसी को देखते हुए 15 जनवरी की रात 8 बजे से स्थानीय नावेल्टी चौराहा पर ‘एक शाम राम के नाम’ कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE