BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से नीमच में बढ़ी.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि.. <<     BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2026, 4:57 pm
KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत खारिज, बिल वसूली के दौरान उपभोक्ता से मारपीट का आरोप, कोर्ट बोला- इस कानून में अग्रिम जमानत नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में बिजली बिल की वसूली के दौरान उपभोक्ता से मारपीट और जातिसूचक गालियां देने के मामले में आरोपी रिटायर्ड बिजली कर्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका जिला अदालत ने खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में अग्रिम जमानत का प्रावधान नहीं है।


मामला 15 अक्टूबर 2025 का है। फरियादी रामदयाल ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर करीब 3 बजे चिल्का पुलिया के पास स्थित अपने खेत पर था। इसी दौरान बिजली विभाग की टीम पहुंची और खेत में लगे ट्रांसफार्मर (डीपी) का बकाया बिल तत्काल जमा करने को कहा। टीम ने चेतावनी दी कि भुगतान नहीं होने पर डीपी उतारकर ले जाया जाएगा।


रामदयाल ने बताया कि उसने घर से पैसे लाने तक इंतजार करने की बात कही। इसी दौरान विभाग के अधिकारी पियूष चौधरी ने कहा कि डीपी पर तीन उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं और तीनों का बकाया जमा होने पर ही ट्रांसफार्मर नहीं हटाया जाएगा।


मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
रामदयाल के अनुसार, कुछ देर बाद लाइनमैन विजय सोनी और गार्ड रंजीत सिंह भदौरिया भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने जातिसूचक गालियां दीं और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।


शोर सुनकर उसका भांजा राजेंद्र और धीरेन्द्र मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और ट्रांसफार्मर भी उतारकर ले गए।


रिटायरमेंट के बाद लगाई थी अग्रिम जमानत याचिका
रामदयाल की शिकायत पर धरनावदा पुलिस ने मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। इस बीच आरोपी गार्ड रंजीत सिंह भदौरिया सेवानिवृत्त हो गया। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों में अग्रिम जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE