BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से नीमच में बढ़ी.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि.. <<     BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2026, 5:57 pm
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक ऐतिहासिक नगरी महेश्वर का भ्रमण, बाणेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, रेवा सोसाइटी में महेश्वरी साड़ियों की बुनाई प्रक्रिया देखी, कारीगरों की सराहना, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर/महेश्वर। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को सपत्नीक ऐतिहासिक नगरी महेश्वर का भ्रमण किया। महेश्वर आगमन पर कलेक्टर भव्या मित्तल ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनका अभिनंदन किया।

भ्रमण के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने महेश्वर के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने मां नर्मदा के दर्शन कर मध्य प्रवाह में स्थित बाणेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने देवी अहिल्याबाई किला, अहिल्याबाई की गादी संग्रहालय तथा नर्मदा तट का भ्रमण कर ऐतिहासिक धरोहरों को देखा।

इसके साथ ही ज्ञानेश कुमार ने रेवा सोसाइटी का भी दौरा किया, जहां उन्होंने महेश्वरी साड़ियों की पारंपरिक बुनाई प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने बुनकरों की हस्तकला, परिश्रम और उत्कृष्ट कारीगरी की सराहना करते हुए कहा कि यह परंपरा भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है।

भ्रमण के उपरांत उन्होंने कहा कि महेश्वर में मां नर्मदा और भगवान बाणेश्वर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जो उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा। उन्होंने अहिल्या किले की वास्तुकला, नक्काशी तथा महेश्वरी साड़ियों की बुनाई को भारतीय हस्तशिल्प की उत्कृष्ट पहचान बताते हुए कारीगरों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरपीएस जादौन, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुरभि तिवारी, खरगोन की उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमलता सोलंकी तथा एसडीएम पूर्वा मंडलोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE