नीमच। भारतीय जनता पार्टी द्वारा परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में आयोजित स्मरण पक्ष कार्यक्रम के अंतर्गत मनासा स्थित पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
सम्मेलन में वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक कार्यपद्धति, विचारधारा और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी जीवन-दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, राष्ट्रीय एकता और संगठन के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है तथा उनके विचार प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी सुभाष पटेल, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय एवं धनसिंह कैथवास, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष समरथ बागवान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू नागदा, मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया।