देवास। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (शैक्षणिक सत्र 2025-26) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है।
सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण/विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु समुदाय विकास विभाग ने बताया कि पात्र विद्यार्थी MPTAAS पोर्टल पर निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना सुनिश्चित करें।
विभाग ने जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां अध्ययनरत सभी पात्र विद्यार्थियों से समय पर छात्रवृत्ति आवेदन कराना सुनिश्चित करें।