BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से नीमच में बढ़ी.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि.. <<     BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2026, 3:25 pm
BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, कांग्रेस में टिकट की दौड़ तेज, राजेन्द्र भारती की पत्नी शोभा भारती बन सकती हैं उम्मीदवार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल/दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले कांग्रेस अपने उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मंथन कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार मंगलवार को प्रत्याशी की घोषणा की जा सकती है। सबसे प्रबल दावेदार के रूप में पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती की पत्नी शोभा भारती का नाम सामने आ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के पैनल में तीन नाम शामिल हैं। इनमें शोभा भारती, पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक और पूर्व विधायक घनश्याम सिंह शामिल हैं। पार्टी सहानुभूति लहर को देखते हुए शोभा भारती पर दांव लगा सकती है।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेन्द्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री को हराकर जीत दर्ज की थी। लेकिन 2 अप्रैल को विशेष जिला न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा उन्हें तीन वर्ष के कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई और दतिया सीट रिक्त घोषित कर दी गई। अब कांग्रेस उनकी पत्नी को मैदान में उतारकर सहानुभूति वोटों को साधने की रणनीति बना रही है।

वहीं अवधेश नायक भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। 2023 के चुनाव में कांग्रेस ने पहले उन्हें उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बाद में टिकट बदलकर राजेन्द्र भारती को प्रत्याशी बनाया गया। टिकट कटने के बावजूद अवधेश नायक ने पार्टी के लिए प्रचार किया था और अब वे अपने योगदान के आधार पर टिकट की मांग कर रहे हैं।

इधर समाजवादी पार्टी भी दतिया उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि कई नेताओं ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है और पार्टी जल्द फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल होने के बावजूद उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने को लेकर अभी कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं।

वहीं बहुजन समाज पार्टी भी फिलहाल इंतजार की स्थिति में है। प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने कहा कि दतिया उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने का अंतिम निर्णय पार्टी सुप्रीमो मायावती से चर्चा के बाद लिया जाएगा। अब सभी की नजर कांग्रेस की प्रत्याशी घोषणा और अन्य दलों की चुनावी रणनीति पर टिकी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE