BREAKING NEWS
KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<     KHABAR : तीन दिवसीय उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : छात्रों को राहत, पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति.. <<     माउंट आबू में ऐतिहासिक घोषणा,अब संविधान और.. <<     खरगोन के महेश्वर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त,.. <<     KHABAR : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निजीकरण.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में खाकी का बड़ा एक्शन, जब.. <<     NEWS : माउंट आबू चिंतन शिविर की बड़ी घोषणा, अब.. <<     VIDEO NEWS: आधी घंटे की बारिश, शहर हुआ बेबस, हकीकत आई.. <<     BIG NEWS : उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा सूखे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2024, 12:01 pm
KHABAR : मुरैना पहुंचे राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, राम मंदिर निर्माण को लेकर दिया ये बयान, साधा निशाना, पढ़े देवेंद्र सिंह राजपूत

Share On:-

मुरैना। आज कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मुरैना पहुंचे। जहां उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की मीटिंग की और कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया और राम मंदिर पर बोले कि जब राम मंदिर का निर्माण पूरा ही नहीं हुआ तो इसका उद्घाटन क्यों कर रहे हैं। इनका उद्देश्य राजनीतिक है। 2024 का लोकसभा चुनाव है और यदि उद्घाटन करना ही था तो जब राम का जन्म हुआ था उस राम नवमीं पर करते। 
वहीं उन्होंने कहा कि जब हमारे धर्म गुरु शंकराचार्य मंदिर उद्घाटन में नहीं जा रहे हैं तो हम क्यों जाएं। हम ऐसे धार्मिक आयोजनों का राजनीतिकरण करने का विरोध करते हैं और इसमें हम शामिल नहीं होंगे। इस मंदिर में हम सबने चंदा दिया है तभी मंदिर बन रहा है। बीजेपी इस मंदिर को राजनीतिक अड्डा बनाना चाहती है।
वहीं पत्रकारों से रूबरू होकर कांग्रेस की करारी हार पर कहा कि हार जीत तो होती रहती है। मैं चाणक्य नहीं हूं, हमारी लड़ाई गांधीवादी नेहरूवादी विचारधारा की है। देश की सनातनी परंपराओं की विचारधारा की है और यह देश सबका है और सर्वधर्म सद्भावना ही हमारी मूल भावना है। इसलिए हम उससे डरते नहीं हैं। देश में जो नफरत की आग फैलाई जा रही है हम उसके खिलाफ हैं। 
वहीं राम मंदिर पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर हमारे पैसों से बन रहा है। हम लोगों ने चंदा दिया है और हमारी एक और आपत्ति है हमारे शंकराचार्य जी को अपमानित किया जा रहा है। हमारे राम नंदी संप्रदाय को अपमानित किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद ने कौन सा ठेका ले लिया है राम मंदिर का उसका क्या अधिकार है मंदिर पर यह हम लोगों का पैसा है हम लोगों का चंदा हैं और नरसिम्हा राव ने रामालाय न्यास बनाया था जो आज भी कायम है उसको अधिकार क्यों नहीं दिया निर्माण का और यह तो वह लोग है।
चमपतराय क्या हैं विश्वहिंदू परिषद के प्रचारक है और जिन्होंने जमीन का घोटाला किया है और ऐसे व्यक्ति को उन्होंने प्रमुख बनाया हुआ है और जो अपमानित कर रहा है धर्म को बांट रहा है धर्म गुरुओं को बांट रहा हैं। रामालय और शंकराचार्य के बीच खाई पैदा कर रहा है। यहां की पूजा निर्माेही अखाड़ा किया करता था उसका अधिकार क्यों छीन लिया गया। इन लोगों के पास बांटने के अलावा कोई काम नहीं है। पहले धर्म के नाम पर हिंदू मुसलमानों को बांटा। अब राम मंदिर पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। फूट डालो और शासन कर ब्रिटिश हुकूमत भाजपा, संघ और विश्व हिंदू परिषद चला रही है। 
वही कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी पहुंचे। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह मामा चले गए वैसे ही लाडली बहना योजना भी चली जाएगी। लोकसभा चुनाव के लिए ज्यादा से ज्यादा दो-तीन महीने यह योजना रहेगी। सिंघार ने कहा कि अभी तो महिलाओं की संख्या कम हुई है। मैं दावे से कह रहा हूँ ये सरकार जल्द ही यह योजना भी खत्म कर देगी। 
वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज जी ने हजारों करोड़ों खर्च करके लाडली बहनों की बातें की। अब महिलाओं को 3000 मिलने थे, लेकिन 10 तारीख को महिलाओं के खाते में 1250 रुपए डाले गए, यह अन्याय है। बहनों के खाते में तीन-तीन हजार रुपये आने चाहिए थे। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। शिवराज भैया चले गए अब बहनों की लड़ाई कांग्रेस के जीतू भैया लड़ेंगे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE