BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2024, 12:29 pm
BIG NEWS : सिंहस्थ 2028 से जुड़े रतलाम जिले के विभिन्न कार्यों हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। आगामी उज्जैन सिंहस्थ 2028 से जुडे रतलाम जिले में किए जाने वाले विभिन्न निर्माण तथा अन्य कार्यों को संपन्न कराने के लिए संबंधित विभाग अपनी-अपनी कार्य योजना प्रस्तुत करें। उक्त निर्देश कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए गए। कार्यों से जुडे विभागों में शहरी विकास अभिकरण, नगर निगम तथा अन्य विभाग सम्मिलित हैं। उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ 2028 के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन के अंतर्गत रतलाम शहर तथा अन्य स्थानों पर विभिन्न निर्माण तथा अन्य कार्य किया जाना है, इनमें मार्ग चौड़ीकरण, लिंक रोड निर्माण, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, विकास, पेयजल उपलब्धता, पर्यटन क्षेत्र, विकास मंदिर क्षेत्रों के कार्य आदि सम्मिलित है।

कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न प्रस्तावित कार्यों के अलावा अधिकारी अपने विवेक से भी सिंहस्थ से जुड़े कार्यों को कार्य योजना में सम्मिलित करा सकते हैं।कलेक्टर ने बैठक में निर्देशित किया कि राजस्व महा अभियान 15 जनवरी से प्रारंभ हो चुका है। इस दौरान आमजन की कठिनाइयों के निराकरण के लिए राजस्व अधिकारी व्यक्तिगत रुचि से कार्य करें, कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ठीक से कार्य नहीं करने वाले राजस्व अधिकारियों को दंडित किया जाएगा। कलेक्टर ने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक शर्मा को निर्देशित किया कि जिले के तकनीकी शिक्षा संस्थानों तथा औद्योगिक संस्थानों के मध्य टाइअप करवाया जाकर जिले में औद्योगिक आवश्यकता के अनुसार तकनीकी रूप से दक्ष विद्यार्थियों को तैयार किया जाना है ताकि उद्योगों की स्थानीय जरुरत के मुताबिक तकनीकी रूप से दक्ष युवा उद्योगों को मिल सके। इस संबंध में राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर ने उद्योग महाप्रबंधक को रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि पूरे रीजन के तकनीकी शिक्षा महाविद्यालयों के साथ उद्योगों का टाइअप किया जाना है।

बैठक में कलेक्टर द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों की ई-केवाईसी कार्य समय सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश उपसंचालक सामाजिक न्याय तथा जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगर पालिका अधिकारियों को दिए। बताया गया कि लगभग 1 लाख हितग्राहियों में से करीब 78 हजार हितग्राहियों का ई केवाईसी सत्यापन किया जा चुका है, इसमें आधार के साथ अकाउंट को लिंक किया जा रहा है। बताया गया कि मोबाइल के माध्यम से उक्त कार्य किया जा रहा है परंतु मोबाइल नहीं होने की दशा में बायोमेट्रिक प्रणाली से भी कार्य संपन्न किया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि ई-केवाईसी कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाना अनिवार्य है अन्यथा की स्थिति में अधिकारी जिम्मेदार होंगे।कार्यालय आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त करेंबैठक में कलेक्टर लाक्षाकार द्वारा जिले के शासकीय कार्यालयो में अच्छे से साफ सफाई रखने, उचित रूप से रिकॉर्ड संधारण एवं सुनियोजित ढंग से कार्य कुशलता पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता के मामले में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए जिले के अधिकाधिक शासकीय कार्यालय आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त करें।

कलेक्टर ने कहा अक्सर देखा जाता है कि किसी कार्यालय में कोई पुरानी फाइल या रिकॉर्ड की जरूरत पड़ती है तो रिकॉर्ड ठीक समय पर मिल नहीं पाता है। इस अव्यवस्था से बचने के लिए कार्यालय में शासकीय अधिकारी नियोजित रूप से रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्था करें।बैठक में उपस्थित शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य वायके मिश्रा ने बताया कि उनके कॉलेज परिसर में पुरानी हो चुकी जिर्ण-शीर्ण इमारत को ध्वस्त किया जाना है परंतु अब तक कार्रवाई नहीं की जा सकी है। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अनुराग सिंह को निर्देशित किया कि इमारत ध्वस्त करने के संबंध में शासन के नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई तत्काल की जावे

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE