सिंगोली। तहसील क्षेत्र के ग्राम अरनिया में चल रहे अवैध खनन की शिकायत मिलने पर तहसीलदार राजेश सोनी ने ग्राम पंचायत धारडी के मेंढकी (मेंडकेश्वर) महादेव का निरीक्षण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को तहसील के ग्राम अरनिया में अवैध खनन की सूचना मिलने पर गुरुवार को तहसीलदार राजेश सोनी ने अवैध खनन स्थल का निरीक्षण किया और पटवारी को निर्देशित किया कि अवैध खनन में निकाली गई मोरम एवं मिट्टी की मात्रा और गड्ढों की गहराई का माप कर कितने डंपर खनिज का नुकसान हुआ है उसकी जानकारी माइनिंग इंस्पेक्टर के साथ संयुक्त रूप से बना कर रिपोर्ट पेश करें।