शाजापुर। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शाजापुर में विद्यार्थियों को प्रवेश का एक और अवसर प्रदान किया गया है। संचालनालय तकनीकी शिक्षा, मध्यप्रदेश द्वारा सीएलसी (कॉलेज लेवल काउंसलिंग) राउंड के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत अब रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी।
इस अवधि में विद्यार्थी 6 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक सीधे कॉलेज पहुंचकर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। वहीं रिक्त सीटों पर अंतिम प्रवेश 14 अगस्त 2026 को निर्धारित समयानुसार किए जाएंगे।
प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी dte.mponline.gov.in पोर्टल पर सीएलसी रजिस्ट्रेशन कर सीधे महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक उपस्थित अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार कर उसके आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे।
महाविद्यालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग जैसे रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराना है।