BREAKING NEWS
KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय.. <<     KHABAR : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में साइबर.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS: मौत कुएं में छिपी थी, एक कॉल पर दौड़ पड़ा.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर हरियाली.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2024, 3:45 pm
KHABAR : डीपीसी ने की उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षा, 2024 में होने वाली नव साक्षर मूल्यांकन परीक्षा को लेकर दिए लक्ष्य, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत डीप्टी कलेक्टर एवं डीपीसी की अध्‍यक्षता में जिला स्तरीय उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) नीमच में आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त विकासखंड जावद, नीमच, मनासा के समस्त संकुल प्राचार्य, शिक्षा विकासखंड अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक व विकासखंड व संकुल सह समन्वयक नव भारत साक्षरता उपस्थित थे। नीमच जिले में माह फरवरी 2024 में होने वाली नव साक्षर मूल्यांकन परीक्षा के संबंध समीक्षा व तैयारी पर चर्चा की गईl जिसमे विकासखंड जावद के विकासखंड स्रोत समन्वयक घनश्याम मेघवाल (BAC), विकासखंड सह समन्वयक तुलसीगिरी गोस्वामी नव भारत साक्षरता, मनासा के विकासखंड स्रोत समन्वयक राजेन्द्र कुमार कुनेचा, मनासा विकासखंड के सह  समन्वयक मुकेश बामनिया नवभारत साक्षरता, नीमच विकासखंड के सह समन्वयक निर्मल राठौर नव भारत साक्षरता ने अपने विचार व्यक्त कर जिले को साक्षर करने पर बल दिया। संकुल समन्वयकों की समस्याओं से प्राचार्यो को अवगत कराया गया। 
बैठक में जिले के सभी विकासखंडो के सभी ग्रामों, वार्डो, मजरा, टोलों बसाहटों आदि के असाक्षरों का चिन्हांकन कर, उन्हें साक्षरता पंजी में दर्ज करने, नियमित रूप से अक्षर साथी, शिक्षक के माध्यम से सामाजिक चेतना केंद्रों का संचालन करने, कक्षा संचालन के फोटो ग्रुप में भेजने, अक्षर पौथी के माध्यम से साक्षर करने एवं माह फरवरी 2024 में होने वाली नव साक्षर मूल्यांकन परीक्षा में प्रत्येक विकास खंड को दिए लक्ष्य 5645 महिला-पुरूष नव साक्षरों को परीक्षा में सम्मिलित कराने का निर्णय  लिया गया। जिले से कुल 16935 नव साक्षर परीक्षा में सम्मिलित होगें। बैठक को जिले के वरिष्ठ प्राचार्य महेंद्र कुमार पाटनी व जिला सह समन्वयक नव भारत साक्षरता रामेश्वर नायक ने भी संबोधित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE