BREAKING NEWS
KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय.. <<     KHABAR : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में साइबर.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS: मौत कुएं में छिपी थी, एक कॉल पर दौड़ पड़ा.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर हरियाली.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2024, 3:52 pm
KHABAR : किसान अपना रबी पंजीयन नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर नि:शुल्क करवाएं, इस वर्ष बनाए 41 सेंटर, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। नीमच जिले में गत वर्ष अनुसार कुल 41 पंजीयन केन्द्र स्थापित किए गए हैं, रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेंहू का उपार्जन ई-उपार्जन परियोजना अन्तर्गत 05 फरवरी 2024 से प्रारम्भ होकर एक मार्च 2024 तक किसान अपना पंजीयन नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर निशुल्क करा सकते हैं। इस वर्ष सभी किसानों को नवीन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पूर्व में कराये गये किसान पंजीयन मान्य नहीं होगें। नवीन पंजीयन कराते समय कृषक निर्धारित आवेदन पत्र के साथ बैंक खाता, आधार नम्बर एवं ऋणपुस्तिका की छायाप्रति संलग्न करेगा। यदि कृषक द्वारा भूमि शिकमी पर ली गई है तो शिकमी अनुबंध-पत्र की प्रति भी प्रस्तुत करना होगा।
यदि कोई किसान पंजीयन स्वयं भी करना चाहता है, तो वह स्वयं के मोबाईल अथवा कम्प्यूटर से पंजीयन हेतु निर्धारित लिंक पर जाकर, एमपी ऑनलाईन कियोस्क पर, ग्राम पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क पर, जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, लोकसेवा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर एवं पूर्व वर्षो की भांति सहकारी समिति, SHG, FPO, FPC द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर शुल्‍क 50 रूपये जमा करवा कर पंजीयन करवाये।
सभी पंजीकृत किसान भाईयों से आग्रह किया गया है, कि रबी पंजीयन हेतु अपने नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर एक मार्च 2024 से पूर्व, किसान, पंजीयन कराना सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE