नीमच। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावद राजकुमार हलदर द्वारा एक पीडित परिवार, निलियां निवासी राजू पिता बालुराम बंजारा की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर मृतक के वारिस राकेश, पूजा पिता राजू बंजारा को राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6/4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।