देवास। कचरा वाहनों का स्थान परिवर्तन करने को लेकर पार्षद दीपेश कानूनगो ने नगर निगम में आवेदन दिया है। कानूनगो ने बताया कि नगर निगम द्वारा नगर निगम कालोनी में मंदिर के पास कचरा वाहन खडे किए जा रहे हैं। जिस कारण से आसपास के क्षेत्र में बदबू फैल रही है तथा कुत्ते एवं अन्य जानवरों के द्वारा कचरा वाहन से कचरा खींचकर पूरी कालोनी एवं मंदिर में फैलाया जा रहा है। इन कचरा वाहनों की गंदगी के कारण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा उनकी धार्मिक भावना आहत हो रही है। कचरा वाहन की गंदगी से बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। कालोनी के रहवासियों की मांग है कि इन कचरा वाहनों को रहवासी क्षेत्र से हटाकर अन्यत्र जगह पर खड़ा किया जाए।