खरगोन। ग्राम पंचायत बलखड़ में मनरेगा में भारी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जहां पर मजदूरों से नहीं मशीनों द्वारा मनरेगा की तलाई निर्माण का कार्य कर रहे हैं। मनरेगा एक ऐसी योजना है जहां पर हर ग्राम पंचायत में प्रत्येक पंचायत 1 परिवार को 90 दिन का रोजगार मिले और मजदूर कहीं अन्य राज्यों में पलायन न करें, लेकिन यहां की ग्राम पंचायत बलखड़ ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मजदूरों के पेट पर डाका डालकर सरपंच अपना और अपने रिश्तेदारों के ही जेब गर्म करने में लगा है।
उप सरपंच साकिर खान का कहना है कि ग्राम पंचायत बलखड़ में पिछले कई महीनांे से मनरेगा में भारी भ्रष्टाचार चल रहा है। ग्राम में मजदूर वर्ग बेरोजगार है। काम के लिए व्याकुल है। लेकिन ग्राम सरपंच द्वारा उनके रिश्तेदारों के फर्जी जॉब कार्ड चलाया जा रहा है और पूरा काम जेसीबी मशीन द्वारा कराया जा रहा है। ग्राम में अभी तक आठ तलाई निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और अभी 29 जनवरी 2024 की रात में जेसीबी से चार तलाई निर्माण कर दिया गया है। लेकिन अभी तक किसी भी ग्रामवासी को काम नहीं दिया गया। हमारे द्वारा पूर्व में सरपंच सचिव जनपद के सब इंजीनियर को मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शासन की योजना पर भारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इस मौके पर देवकोर दुर्याेधन गोयल पंच वार्ड क्रमांक 6, आश्मिन जाकिर खान पंच वार्ड क्रमांक 8, सुनील चौहान, मुंशी खान, साकिर खान उप सरपंच आदि मौजूद रहे।