BREAKING NEWS
KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय.. <<     KHABAR : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में साइबर.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS: मौत कुएं में छिपी थी, एक कॉल पर दौड़ पड़ा.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर हरियाली.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2024, 6:48 pm
KHABAR : खाद्य व्यापार में रिकॉल प्लान के महत्व विषय पर कार्यशाला सम्पन्न, फूड सेफ्टी से संबंधित नियम और सावधानियों की दी जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। खाद्य पदार्थ में मिलावट के प्रति अब नागरिकों को भी जागरूक होना पड़ेगा। अब हम ईट राइट से ईट राइट लोकल को महत्व दे रहे हैं, ताकि स्थानीय शुद्ध खाद्य पदार्थ नागरिकों को मिल सके। यह बात फूड सेफ्टी अधिकारी बसंतदत्त शर्मा ने एक निजी कंपनी द्वारा आयोजित कार्यशाला में कही। रिकॉल प्लान के महत्व विषय पर आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों को फूड सेफ्टी से संबंधित नियम और सावधानियों की जानकारी दी। कार्यशाला में फूड सेफ्टी अधिकारी बीएस देवलिया भी उपस्थित थे। निजी संस्था की ओर से डॉ नरेन्द्र कुमार चोकसे ने अतिथियों अधिकारियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यशाला में शर्मा ने बताया कि फएसएसआई में रिकॉल प्लान पर कई सारे नियम हैं। इसे फॉलो कर उत्पादनों की गुणवत्ता को बनाएं रखना चाहिए। प्रोडक्ट रूल रेग्यूलेशन के अनुसार या गुणवत्तापूर्वक नहीं बनता है तो उसे मार्केट रिकॉल कर सकते हैं। कंपनियों की समय-समय पर इस संबंध में कार्यशालाएं आयोजित होनी चाहिए। इससे खाद्य उत्पादों की सुरक्षा अधिक सुनिश्चित हो जाती है। 
खाद्य अधिकारी बीएस देवलिया ने कहा कि हम समय-समय पर व्यापारियों के संस्थानों से खाद्य पदार्थो की सेम्पलिंग करते हैं और इसकी शुद्धता को जांचने के लिए सेम्पल लेब में भेजते हैं। खाद्य पदार्थ में गुणवत्ता किसी भी खाद्य पदार्थ के बाक्स पर लगी इंक से भी प्रभावित हो सकती है। अगर गुणवत्ता विहिन खाद्य उत्पाद सभी सावधानियों के बावजूद बाजार में विक्रय हेतु उपलब्ध हो जाता है तो किसी शिकायत या समय रहते त्रुटि की जानकारी लगते ही उत्पाद को बाजार से वापस बुलाया जा सकता है एवं पैकेजिंग संबंधी त्रुटियों में सुधार की गुंजाईश होने पर सुधार कर उत्पाद पुनः विक्रय कर सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE