बड़वानी। सीडबी एवं हेंड इन हेंड इंडिया ओर्गनिजेशन के माध्यम से आज बड़वानी में प्रोजेक्ट लॉन्च कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रोजेक्ट के माध्यम से बडवानी जिले के चार ब्लॉक में कुल 20 गांवांे में स्व सहायता समुहो के साथ नोन फार्म एंटरप्राइजेज के लिये कार्य किया जायेगा। सीडबी प्रोजेक्ट के तहत बडवानी जिले में 2000 स्व सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न ट्रेनिंग, कौशल एवं उद्यमों को शुरु करने के लिये सहयोग दिया जायेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने समूह की सभी महिलाओं को सक्रिय करने एवं लखपति दीदी क्लब में आने के लिये प्रेरित किया साथ ही महिलाओं को स्वयं के व्यवसाय को शुरु करने के लिये अपना मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में एनआरएलएम बडवानी से डीपीएम योगेश तिवारी ने महिला को स्वयं के रोजगार को शुरु करने के साथ साथ हेंड इन हेंड संस्था का सीडबी प्रोजेक्ट के लिये आभार व्यक्त किया। प्रोगाम में ब्लॉक मैनेजर ठिकरी, राजपुर, पाटी एवं बडवानी, सीडबी से असिस्टेंट जनरल मेनेजर अनामिका राजकुमारी, हेंड इन हेंड प्रेसीडेंट डॉ मधुशरण, स्टेट हेड मिस्टर बेनोय देवासिया, सीजीएम मिस प्रियंका, प्रोजेक्ट मेनेजर शोएब खान, सीडबी प्रोजेक्ट टीम एवं 20 गांवों से आये हुये स्व सहायता समुह की 45 महिलाये उपस्थित रही।