मनासा नगर परिषद सीएमओ के रूप में रितेश पाटीदार ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे पदभार संभाला। यह उनकी पहली पोस्टिंग है। नवागत सीएमओ ने नगर की झुग्गी झोपडी क्षेत्र में पहुचकर निरिक्षण कर रहवासीयो से चर्चा की और शासन की योजनाओ का लाभ मिल रहा है या नही इसके बारे में जानकारी ली। सीएमओ पाटीदार ने पदभार संभालने से पहले नगर नायक बद्रीविशाल मंदिर और द्वारिकाधीश मंदिर पहुचकर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पदभार संभालने के बाद नवागत सीएमओ पाटीदार ने सभी कर्मचारीयो से परिचय प्राप्त कर नगर हित और जनता की समस्यांओ को प्राथमिकता के साथ हल करने की बात कहीं। सीएमओ पाटीदार ने कहा कि मनासा नगर को प्रदेश में आदर्श नगर के रूप में पहचान दिलाना और नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। इस दौरान नगर परिषद अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।