नीमच। सीएम राइज शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय नीमच केंट में विद्यार्थियों हेतु नि:शुल्क बस सेवा का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर निलेश पाटीदार विधायक प्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि मनीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अमन दिवान, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष रामकृपाल पाराशर मण्डल महामंत्री बतौर अतिथि मंचासीन रहे।
मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना सीएम राइज के विजन और मिशन के अनुरूप सीएम राइज नीमच केंट में आज चार रूट पर 4 बसें विद्यार्थियों के निशुल्क प्रारंभ की गई। वहीं जानकारी अनुसार 08 बसें और इसी विद्यालय के लिए जल्द पहुंचने वाली हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलित के साथ हुआ। स्वागत उद्बोधन प्राचार्य किशोर सिंह जैन द्वारा दिया गया।अपने उद्बोधन में विधायक प्रतिनिधि नीलेश पाटीदार ने कहा कि सरकारी स्कूलों के इतिहास में प्रथम बार नि:शुल्क बसो की सुविधा की विद्यार्थियों को उपलब्ध हुई है।मध्यप्रदेश शासन कृत संकल्पित है। जन सामान्य को श्रेष्ठ शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए। इस अवसर पर सम्पूर्ण विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों व पालकगण का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम का संचालन मंजुला धीर ने किया। आभार उप प्राचार्य महेश शर्मा ने व्यक्त किया।