शाजापुर। मनरेगा योजनांतर्गत गत दिवस जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष टैगोर की अध्यक्षता में सामुदायिक पोषण वाटिका क्रियान्वयन के संबंध में जिला पंचायत के सभा कक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें रिजनल समन्वयक संस्था प्रधान भोपाल गौरव शुक्ला द्वारा जिले की जनपद पंचायतों में पदस्थ सहायक यंत्री, अति कार्यक्रम अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक मनरेगा, उपयंत्री, ब्लॉक प्रबंधक एनआरएलम एवं उद्यान विकास विस्तार अधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। साथ ही केन्द्रीय भू-जल बोड द्वारा जिला शाजापुर के लिए प्रस्तावित कार्य एवं कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण किये जाकर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जिले में अधिक से अधिक जल संरक्षण के कार्य किए जाकर जल आपूर्ति की भविष्य में कमी ना हो के संबंध में निर्देश दिये जाकर सहायक यंत्री एवं उपयंत्री को कार्य योजना अनुसार कार्य लिये जाने के निर्देश दिये गये।