देवास। मध्यान भोजन रसोईया संघ ने मंत्री करण सिंह वर्मा को कलेक्टर कार्यालय परिसर में ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें उचित वेतन नहीं मिल रहा है जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बता दे की करण सिंह वर्मा देवास कलेक्टर कार्यालय में पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने पटवारी तहसीलदार एसडीएम से चर्चा की। वही जब मंत्री वर्मा जा रहे थे तो मध्यान भोजन रसोईया संघ की महिलाओं ने मंत्री वर्मा की गाड़ी रोक दी और मंत्री से अपनी गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को हल किया जाए।वही मंत्री करण सिंह वर्मा ने महिलाओं को उनकी समस्या के लिए मुख्यमंत्री से बात करने की बात भी कहीं।जहां मंत्री जी महिलाओं की आधी अधूरी बात सुनकर चले गए।आप देख सकते हैं की वीडियो में महिलाएं मंत्री जी से अपनी समस्या को लेकर क्या कह रही है और मंत्री जी का क्या जवाब है।