नीमच। विद्युत विभाग कल 11 केवी बघाना फीडर का पर मेंटेनेंस कार्य करेगा। इस कार्य की वजह से इस फीडर से जुड़े क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि दिनांक 26.02.2024 (सोमवार) को नवीन ट्रॉसफ़ार्मर स्थापना कार्य होने के कारण 11 केवी बघाना फीडर का विद्युत प्रदाय दोपहर 02 बजे से शाम 05.30 बजे तक बंद रहेगा। 11 केवी बघाना फीडर बंद रहने से नाका नंबर 04, होली चौक, अहीर मोहल्ला, हनुमान नगर, लेवड़ा, अर्निया थाना, किलेश्वर मंदिर, बघाना क्षेत्र इत्यादी प्रभावित होगें। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।