BREAKING NEWS
BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से.. <<     KHABAR : नीमच में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन.. <<     KHABAR : नीमच में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 18.. <<     KHABAR : दिल्ली में एमपी सफाई कर्मचारी आयोग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2026, 6:04 pm
BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित साइकोट्रोपिक दवाएं जब्त, भारी मात्रा में ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम व अन्य दवाएं बरामद, संचालक गिरफ्तार, पढ़े खबर 

Share On:-

बारां/कोटा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) राजस्थान यूनिट ने श्नशा मुक्त भारत अभियानश् के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बारां जिले के किशनगंज स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित साइकोट्रोपिक दवाएं एवं इंजेक्शन जब्त किए हैं। मामले में मेडिकल स्टोर संचालक को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीबीएन को गुप्त सूचना मिली थी कि मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाओं का अवैध भंडारण कर उनकी तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर भवानीमंडी स्थित सीबीएन टीम ने छापा मारा। तलाशी के दौरान 696 ट्रामाडोल कैप्सूल (करीब 377 ग्राम ट्रामाडोल के समतुल्य), 5 ट्रामाडोल इंजेक्शन, 32 ट्रामाडोल टैबलेट, 40 अल्प्राजोलम टैबलेट, 315 क्लोनाजेपम टैबलेट तथा 70 क्लोरडायजेपॉक्साइड टैबलेट बरामद की गईं।

कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर के बाहर लोगों की भीड़ जमा होने से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस की सहायता से कार्रवाई पूरी की गई। जब्त दवाओं को कब्जे में लेकर मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

सीबीएन ने कहा कि श्नशा मुक्त भारत अभियानश् के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और ड्रग नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना सीबीएन को गोपनीय रूप से उपलब्ध कराएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE