नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच का जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को मनासा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में संपन्न हुआ। यह आयोजन “स्मरण पखवाड़ा” के तहत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर किया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी सुभाष पटेल, जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, दिलीप सिंह परिहार और अनिरुद्ध माधव मारू सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सम्मेलन में डॉ. मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने उन्हें राष्ट्रभक्ति, त्याग और अखंड भारत के विचार का प्रबल समर्थक बताया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी द्वारा स्मरण पखवाड़े के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं जिला प्रभारी ने संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर जोर दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ तथा आभार प्रदर्शन नगर परिषद मनासा प्रतिनिधि अजय तिवारी ने किया।