BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2026, 5:20 pm
KHABAR : कल तक शहर होर्डिंग से पटा था, आज अवैध पोस्टरों के खिलाफ ज्ञापन, कांग्रेस की नई नेता प्रतिपक्ष पर उठे सवाल, शहर अध्यक्ष ने भी दिया ज्ञापन, नेताओं को हिदायत, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। शहर में अवैध होर्डिंग पोस्टर पॉलिटिक्स कांग्रेस ने शुरू कर दी है। अवैध होर्डिंग और पोस्टरों को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और निगम आयुक्त ने नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन इस प्रदर्शन के बीच कांग्रेस खुद सवालों के घेरे में आ गई।


शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही
दरअसल, पिछले दिनों कांग्रेस की नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष के स्वागत में शहरभर में बड़े पैमाने पर होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए थे। अब उसी मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं का नगर निगम पहुंचकर अवैध होर्डिंग के खिलाफ प्रदर्शन करना राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर में नियमों की अनदेखी कर अवैध होर्डिंग लगाए जा रहे हैं, जिससे शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर ऐसे होर्डिंग और पोस्टरों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।


सभी राजनीतिक दलों पर समान रूप से लागू होंगे?
इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या नियम सिर्फ दूसरों के लिए हैं, या फिर सभी राजनीतिक दलों पर समान रूप से लागू होंगे? जिस शहर में कुछ दिन पहले स्वागत के नाम पर पोस्टर और होर्डिंग नजर आ रहे थे, वहीं अब उसी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। हालांकि, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आगे कांग्रेस का कोई भी नेता या कार्यकर्ता अवैध होर्डिंग नहीं लगाएगा। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE