BREAKING NEWS
छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<     BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2024, 2:18 pm
BIG NEWS : शिवराज बोले-सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने से इनकार किया, बैकडोर से राज्यसभा में आईं, पूर्व सीएम ने कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं की सूची जारी की, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मुंबई में समाप्त हो रही है। राहुल की यात्रा को लेकर एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोला। शिवराज ने कहा कि सोनिया गांधी ने राज्यसभा में बैकडोर से एंट्री की है। जिस पार्टी के सर्वाेच्च नेता का ही आत्मविश्वास हिल गया हो, उस पार्टी का क्या होगा यह कल्पना की जा सकती है ।


पूर्व सीएम ने राहुल गांधी के नेतृत्व के दौरान कांग्रेस छोड़ने वाले बडे़ नेताओं की सूची भी जारी की। शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्रियों और नेताओं के नाम भी गिनाए।


अपने आवास पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा- चुनाव का शंखनाद हो चुका है। पूरे देश में उत्साह का वातावरण है। चुनाव का ऐसा उत्साह मैंने पहले कभी नहीं देखा। मैंने अभी देश के लगभग 10 राज्यों का दौरा किया है। दक्षिण सहित हर राज्य में अभूतपूर्व उत्साह है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकप्रियता के शिखर पर हैं। वे ऐसे अद्भुत नेता हैं जो केवल चुनाव की नहीं सोचते, वे आज से ही 2047 की सोच रहे हैं। विकसित भारत का निर्माण उनका संकल्प और गारंटी दोनों हैं। जनता को ये विश्वास है कि वो इसको पूरा करेंगे ही, क्योंकि मोदी जी की गारंटी पूरी होने की गारंटी है।


भाजपा चमकता सूर्य और कांग्रेस डूबता जहाज
पूर्व सीएम ने कहा- एक तरफ भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है। भाजपा प्रखरता से चमकता हुआ सूर्य है तो वहीं कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। कांग्रेस में न तो दिशा है न दृष्टि है। इसलिए कांग्रेस की दशा भी बहुत खराब हो रही है। सेनापति खुद भ्रमित है। कई जगह से सेना गायब है। अबकी बार 400 पार यह बीजेपी का नारा नहीं, जनता की उद्घोषणा है।


सोनिया गांधी ने लड़ने से इनकार किया, बैकडोर से राज्यसभा में एंट्री हुई
शिवराज ने कहा- सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया, उनकी राज्यसभा में बैक डोर एंट्री हुई है। अब जिसके सर्वाेच्च नेता का ही आत्मविश्वास हिल गया हो, उस पार्टी का क्या होगा यह कल्पना की जा सकती है । 2019 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था और अमेठी से खुद राहुल गांधी जी चुनाव हार गए थे। अभी अगर इतिहास देखें तो एक के बाद एक लगभग 50 चनाव कांग्रेस ने हारे हैं। 2013 के, 14 के बाद, कई उनके मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस छोड़ दी और कई जगह उनको चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे। कांग्रेस ऐसा दल बन गई है जिसके पास न तो अब सेना बची है और न सेनापति, चुनाव लड़ने वालों का टोटा पड़ा हुआ है, जब मैडम चुनाव नहीं लड़ रहीं तो बाकी बड़े नेताओं ने हाथ उठा दिए ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE