BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2026, 12:16 pm
NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा संवाद व सम्मान समारोह, महिला वॉलंटियर्स को सुरक्षा कानून, हेल्पलाइन और आत्मरक्षा की दी जाएगी जानकारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान पुलिस द्वारा संचालित राज्य स्तरीय ‘महिला सुरक्षा संकल्प – सेफ्टी एंड डिग्निटी फॉर एवरी वुमन’ अभियान के तहत 8 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं एवं राजस्थान पुलिस की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों का सम्मान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में सुरक्षा सखी, महिला सीएलजी सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका समूह की महिलाएं, साथिन, एनएसएस एवं एनसीसी स्वयंसेवक, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, विद्यालय एवं महाविद्यालयों की शिक्षिकाएं, एएनएम, जीएनएम, महिला अधिवक्ता, आशा सहयोगिनी, गृहिणियां और महिला छात्रावास वार्डन सहित बड़ी संख्या में महिला वॉलंटियर्स शामिल होंगी।

इस दौरान आत्मरक्षा प्रशिक्षण का प्रदर्शन भी किया जाएगा। साथ ही राजकॉप सिटीजन ऐप, महिला गरिमा हेल्पलाइन-1090, साइबर हेल्पलाइन-1930, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला शक्ति आत्मरक्षा योजना, जन वरिष्ठ संबल योजना, महिला बीट अधिकारी योजना, नवीन न्याय संहिता, महिला अपराधों में दंड के प्रावधान, वन स्टॉप सेंटर, विशाखा गाइडलाइन, पॉश (POSH) एक्ट, एसएचई-बॉक्स (SHe-Box), पोक्सो ई-बॉक्स, पोक्सो एक्ट तथा नौकर एवं किरायेदार सत्यापन सहित महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ जानकारी दी जाएगी।

जिला पुलिस ने सभी आमंत्रित प्रतिभागियों से समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर महिला सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जनजागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE