रतलाम। मुंबई मंडल में लगातार हो रही भारी बारिश, जलभराव तथा मुंबई–पुणे घाट सेक्शन में भूस्खलन और रेलवे ट्रैक पर बोल्डर गिरने के कारण पश्चिम एवं मध्य रेलवे के कई रेलखंडों पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इसका असर रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी पड़ा है। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निरस्त, कुछ को री-शेड्यूल तथा कुछ का मार्ग परिवर्तित किया है।
मार्ग परिवर्तित ट्रेनें-
ट्रेन संख्या 22944 इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस (06 जुलाई) अब सूरत–जलगांव–मनमाड–पुणे मार्ग से संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 12264 हजरत निजामुद्दीन–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (06 जुलाई) सूरत–पालधी–जलगांव–मनमाड–पुणे मार्ग से चलेगी।
06 जुलाई को निरस्त ट्रेनें-
12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस
12925 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस
12471 बांद्रा टर्मिनस–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस
री-शेड्यूल ट्रेनें-
12951 मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस – रात 9:00 बजे प्रस्थान करेगी।
12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस – रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी।
12961 मुंबई सेंट्रल–इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस – रात 11:30 बजे प्रस्थान करेगी।
12903 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल – रात 11:15 बजे प्रस्थान करेगी।
19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी अवध एक्सप्रेस – 7 जुलाई को रात 1:30 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि प्रतिकूल मौसम के चलते रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ सकता है। कुछ ट्रेनें विलंब से चल सकती हैं, उनका मार्ग बदला जा सकता है या उन्हें शॉर्ट टर्मिनेट किया जा सकता है।
यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट एवं रेलवन (RailOne) ऐप पर जांचने की अपील की गई है।