नीमच। दक्षिण मंडल क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटड़ी इस्तमुरार एवं आकली में कुल 52 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो सामुदायिक हॉल (डोम) का भूमिपूजन मंगलवार, 7 जुलाई को शाम 4 बजे ग्राम कोटड़ी इस्तमुरार (हरकियाखाल) में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीपसिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा मदनलाल धनगर, मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, सरपंच श्रीपालसिंह सिसोदिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे।
भूमिपूजन के तहत कोटड़ी इस्तमुरार में 40 लाख रुपये तथा आकली में 12 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक हॉल (डोम) का निर्माण कराया जाएगा। आयोजकों ने पंचायत प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
कार्यक्रम की जानकारी मंडल महामंत्री किशन अहिरवार एवं दिलीपसिंह चौहान ने दी।