BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2026, 1:15 pm
KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन, एसपी और आमजन हुए शामिल, 14 दिन चल रहा सेफ क्लिक 2.0 अभियान, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। पुलिस ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए श्सेफ क्लिक 2.0श् अभियान के तहत एक मैराथन का आयोजन किया। मंगलवार सुबह 6 बजे आयोजित इस मैराथन में एसपी पुनीत गेहलोद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और आमजन शामिल हुए।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भोपाल चौराहा से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न थाना प्रभारी, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन भोपाल चौराहा से शुरू होकर औद्योगिक क्षेत्र थाना तक पहुंची।

मैराथन के दौरान प्रतिभागियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।

किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। देवास पुलिस का सेफ क्लिक 2.0 अभियान पिछले 14 दिनों से जारी है।

इस अभियान के तहत प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत किया जा रहा है, ताकि वे ऑनलाइन ठगी और अन्य साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE