देवास। वॉइस ऑफ़ एमपी की टीम आपको लेकर पहुंची है। शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित शांति नगर क्षेत्र में यहां पर शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल में लगे हेड पंप से प्रदूषित पानी आने के चलते पीने के पानी के लिए आसपास के रहवासियों से पानी की व्यवस्था करते हैं। बताया जाता है की यह समस्या कई वर्षों से यहां पर आ रही है।
बात करें तो हम विद्यालय में एक हेड पंप है लेकिन इस हेड पंप में आ रहा पानी भी अब खराब हो रहा है। वॉइस ऑफ़ एमपी की टीम जब स्कूल पहुंची। तो देखा कि विद्यालय में करीब 70 बच्चे पढ़ रहे हैं वहीं विद्यालय के परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र भी है जहां छोटे-छोटे बच्चे भी पढ़ाई करते हैं। हमारे संवाददाता ने विद्यालय के टीचर से चर्चा की जहा उनका कहना है कि स्कूल कै हैंडपंप से जो पानी आ रहा वह पीने योग्य नहीं है जिसका मुख्य कारण है कि यहां पर स्थित कंपनी का केमिकल युक्त दूषित पानी। जो देर रात कम्पनी द्वारा छोडा जाता है जिसके चलते यहां के हेडपंप में केमिकल युक्त प्रदूषित पानी रिचार्ज होता है जब हमारी टीम ने देखा तो हेडपंप से निकलने वाला पानी ने भी अपना रंग बदल दिया यह पानी पीने योग्य नहीं था और बच्चे आसपास से पानी की व्यवस्था कर रहे थे विद्यालय के टीचर ने यह भी कहा कि कंपनियों की चिमनियों से निकलने वाले धुएं के कारण भी बच्चे बिमार पडते है , चिमनियों के धुंए से बच्चों की आंखों पर भी असर पडता है।सभी समस्या को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को भी अवगत कराया गया है कि यहां पर पीने के पानी के लिए नल कनेक्शन की व्यवस्था की जाए लेकिन इस पर न तो जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं ना स्थानीय पार्षद।