खरगोन। कसरावद नगर में लोकसभा प्रभारी श्री कोठारी ने भाजपा कार्यालय का किया फिता काटकर उद्घाटन नगर के एवं विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय पर इकट्ठा होकर विधि विधान एवं पूजा अर्चना कर भाजपा कार्यालय का आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी एवं भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए साथ ही लोकसभा प्रभारी ने बताया मोदी जी का वचन अबकी बार 400 सों पार चुनाव प्रभारी श्री कोठारी ने कहा भाजपा का हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है पूरे तन मन से चुनाव में हर कार्यकर्ता जुट गया है कार्यक्रम में खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष अनु बाईं तंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बंटी तंवर, हेमंत सोनी, आत्माराम पटेल, संजय पटवा आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।