नीमच। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने रविवार को जिला निर्वाचन कार्यालय नीमच का निरीक्षण किया। उन्होने कन्ट्रोल रूम का अवलोकन कर, प्राप्त शिकायत पंजी का अवलोकन किया और प्राप्त शिकायतों के निराकरण का जायजा लिया। कलेक्टर जैन ने कलेक्टोरेट मे स्थापित जिला कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर सी-वीजिल एवं टोल फ्री नम्बर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की संख्या और उनके निराकरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने कंट्रोल रूम प्रभारी किरण आंजना से कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मचारियों और उनके व्दारा संपादित कार्याे की जानकारी ली तथा प्राप्त शिकायतों पर तत्वरित कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एडीएम लक्ष्मी गामड, संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह, प्रीति संघवी, डॉ.ममता खेडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव शाहू, सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीश मालवीय, नोडल अधिकारी प्रिंट मीडिया चंद्रपालसिह राठौर एवं मीडिया मॉनीटरिंग दल के सदस्यगण उपस्थित थे।