नीमच। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन व्दारा रविवार को कलेक्टोरेट में स्थापित मीडिया सेंटर एवं मीडिया मॉनिटरिंग कक्ष का आकस्मिक निरीक्षण कर न्यूज चौनल मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर ने मीडिया मॉनिटरिंग दलों व्दारा किए जा रही न्यूज चौनल मॉनिटरिंग पंजी का अवलोकन भी किया तथा संबंधितों को न्यूज चौनलों, सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मीडिया मॉनीटरिंग दलों के कर्मचारियों की मीडिया सेंटर में उपस्थिति पंजी संधारित करने के निर्देश नोडल अधिकारी एस.सी.जनोलिया को दी है।
इस मौके पर एडीएम लक्ष्मी गामड, संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह, प्रीति संघवी, डॉ.ममता खेडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव शाहू, सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीश मालवीय, नोडल अधिकारी प्रिंट मीडिया चंद्रपालसिह राठौर एवं मीडिया मॉनीटरिंग दल के सदस्यगण उपस्थित थे।