BREAKING NEWS
छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<     BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2024, 4:19 pm
BIG REPORT : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान, एक्शन में आया नीमच का जिला प्रशासन, बाजार में पहुंचकर की ये कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनावी तारीखों की घोषणा के बाद जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके तहत संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक एवं निजी स्थान पर लगे राजनीतिक दलों से जुड़े पोस्टर बैनर आदि को हटाने की कार्रवाई पुलिस प्रशासन की कई टीम बनाई गई हैं। ये टीम शहरी और ग्रामीणों क्षेत्रों में भ्रमण कर कार्रवाई को अंजाम दे रही है। रविवार को रामपुरा नगर में भी पुलिस प्रशासन और नगर परिषद की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे अवैध बैनर पोस्टर आदि को हटाया।

वहीं आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन अधिकारियों के साथ मनासा एसडीएम पवन बारिया ने रामपुरा नगर के प्रमुख मार्गों चौक-चौराहों का पैदल निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को इस तरह की सभी जगह से पोस्टर बैनर जो कि नियम विरुद्ध लगे हुए हैं उन्हें हटाने के निर्देश दिए।

मामले पर एसडीएम पवन बारिया ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर के सभी चौक-चौराहों एवं सरकारी भवनों पर लगे बैनर पोस्टर एवं झंडे निकालने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नगर में चौक चौराहों पर महापुरुषों की मूर्तियों के पास लगे शिलान्यास बोर्ड को ढांकना शुरू कर दिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE