BREAKING NEWS
छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<     BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2024, 4:29 pm
BIG NEWS : अवैध शराब पर शिकंजा, जिले की जीरन पुलिस व आबकारी विभाग, जब संयुक्त रूप से की राजस्थान बार्डर पर नाकेबंदी तो हुई ये बड़ी कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्टर दिनेश जैन व पुलिस अधीक्षक अंकित जायवाल के निर्देशन में राजस्थान और नीमच जिले के अंदर हो रही अवैध गतिविधियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राजस्थान बार्डर वाले रास्ते पर नाकेबंदी शुरू कर दी है, राजस्थान के कच्चे रास्तो से लेकर पक्के रास्तों से अवैध शराब लाने वाले कडी निगाह रखी जा रही है। रविवार को जीरन पुलिस ने अवैध हाथभटटी कच्ची शराब की फैक्टरी पकडी है, जहां से 200 लीटर कच्ची शराब जब्त की है वहीं दो आरोपियों को पुलिस ने पकडा है। करीब 3 हजार लीटर महुआ लहान को नष्ट किया गया है।


शनिवार को देशभर में लोकसभा चुनाव का ऐलान होते ही पुलिस प्रशासन निष्पक्ष और शांतिप्रिय ढंग से चुनाव करवाने में जुट गया है। नीमच जिला राजस्थान की सीमा से सटा हुआ है, स्वभाविक है कि राजस्थान से अवैध तस्करी जैसे शराब और मादक पदार्थ की तस्करी बडे पैमाने पर होती है। नीमच जिले में कच्ची शराब बनाने की कई फैक्टरियां भी संचालित हो रही है। ऐसे अड्डों को चिन्हित कर पुलिस ने उन्हें नेस्तानाबूद करने के लिए बडी योजना भी तैयार की है। उसी के तहत रविवार को जीरन पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया। धामनिया पठारिया और चेनपुरा के जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया। प्लास्टिक की कैन में बडी मात्रा में महुआ लहान मिला। इस कार्रवाई से हडकंप मच गया। कई लोग मौके से भाग गए वहीं दो तस्कर भारमल पिता रतनलाल मीणा उम्र 40 वर्ष निवासी पठारिया और रामलाल पिता भेरा मीणा निवासी पठारिया को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ की गई तो बताया कि लंबे समय से अवैध कच्ची शराब बनाने की फैक्टरी को संचालित कर रहे है। प्लास्टिक की कैन में छुपाकर रखी करीब 200 लीटर कच्ची शराब को भी जब्त किया। तीन हजार से अधिक गलाया गया महुआ लहान को नष्ट किया गया। कार्रवाई को लेकर शराब तस्करों में हडकंप मच गया है।

राजस्थान से नीमच जिले में अवैध शराब लाने वालों पर कडी निगाह-
आचार संहिता लगते ही राजस्थान से नीमच जिले में अवैध शराब लाने वालों पर कडी निगाह रखी जा रही है। कच्चे रास्तों से लेकर राजमार्ग या अन्य चोर रास्तों पर चौकिंग पाइंट बना दिए गए है। चाहे दो बोतल राजस्थान से ला रहा हो या फिर ज्यादा। सभी पर कार्रवाई होगी। आचार संहिता में पकडाने पर कडी कार्रवाई किए जाने का प्रावधान भी रखा गया है, चाहे वह प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो, सभी के खिलाफ कडी कार्रवाई होगी।

संयुक्त कार्रवाई में ये थे शामिल-
जीरन थाने के एएसआई हरिसिंह, जाकिर हुसैन मंसूरी, आरक्षक सौरभ, अमित भावसार, दशरथ जाटव, अर्जुन, ईश्वर और आबकारी विभाग से आरक्षक विष्णु तथा उनकी टीम इस कार्रवाई में शामिल थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE