BREAKING NEWS
छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<     BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2024, 4:54 pm
KHABAR : नये एसपी के साथ कलेक्टर का फ्लैग मार्च, जनता से कहा- चुनाव के मद्देनजर शांति कायम रखें, आर्म्स फोर्स हुआ शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। लोकसभा चुनाव स्वतंत्र, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से कराने के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने नवागत एसपी मनोज कुमार राय और सेंट्रल आर्म्स पैरामिलिट्री फोर्सेस एवं पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। शहर के मुख्य मार्गों से पैदल फ्लैग मार्च निकाला। फोर्सेस को अंतर्राज्यीय सीमाओं, क्रिटिकल मतदान केंद्रों सहित जिले की पृष्ठभूमि के बारे में बताया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देर्शों का सख्ती से पालन करने के लिए निर्देश दिए।


जिला निर्वाचन अधिकारी अनूपसिंह ने कहा कि जिले में 13 मई को मतदान होना है। मतदान स्वतंत्र, शांतिपूर्ण रूप से हो। मतदाता बिना किसी डर, भय या दवाब के निर्भीक होकर मतदान करना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक राय ने कहा कि जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। फोर्सेस एवं पुलिस बल पूरी सुरक्षा के साथ अपनी चुनाव ड्यूटी करें। जिससे जिले में भयमुक्त, दवाबरहित और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो। फ्लैग मार्च में एडीएम केआर बडोले, एएसपी महेंद्र तारणेकर, राजेश रघुवंशी आदि मौजूद थे।


फ्लैग मार्च पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू हुआ, जो कहारवाड़ी, जलेबी चौक, अंबेडकर चौराहा, शिवाजी चौक, इमलीपुरा, बड़ाबम चौराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड होते हुए वापस पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजनता से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था में सहयोग करने और त्योहारों को शांति पूर्ण मनाने तथा आदर्श आचरण संहिता का सख़्त पालन करने की अपील की गई। इधर, कलेक्टर अनूपसिंह ने आदेश जारी कर जिले में संचालित समस्त पेट्रोल, डीजल पंप विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे आगामी आदेश तक स्टॉक सदैव आरक्षित रखेंगे।


लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए है कि वे अपने कार्यालय सुबह 10 से रात 9 बजे तक खुले रखें। कहा कि 10 बजे से शाम 6 तक कार्यालयीन समय में तथा उक्त समय के बाद रात 9 बजे तक कम से कम एक जिम्मेदार कर्मचारी अवकाश के दिनों में भी कार्यालय में आवश्यक रूप से उपस्थित रहे। ताकि निर्वाचन संबंधी आवश्यक डाक समय सीमा में कार्यालय में प्राप्त की जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE