BREAKING NEWS
छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<     BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2024, 5:31 pm
KHABAR : परीक्षाओं के मूल्यांकन में अव्वल चल रहा सिवनी, जिला में रविवार को भी जारी रहा मूल्यांकन कार्य, अंतिम चरण में तेजी से जांची जा रही कॉपियां, पढे़ खबर 

Share On:-

सिवनी। जिले में 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तीव्र गति से किया जा रहा है। इसके कारण मूल्यांकन कार्य में सिवनी जिला आसपास के जिलों में अव्वल चल रहा है।


मूल्यांकन कार्य के प्रभारी पी.पी.पांडे के अनुसार आसपास के जिलों में जहां 55 से 58 प्रतिशत तक ही कॉपियों (उत्तर पुस्तिकाओं) की जांच हो पाईं है। वहीं सिवनी जिले को अब तक प्राप्त कुल कापियों की 65 प्रतिशत जांच पूरी हो गई है। कक्षा 10वीं और 12वीं के कई विषयों की कॉपियों की जांच पूरी हो गई है।


अब तक इनका हुआ मूल्यांकन
उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मूल्यांकन का कार्य पूरा हो जाएगा। सिवनी मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में मूल्यांकन कार्य 22 फरवरी से जारी है। हाई स्कूल की अब तक प्राप्त 106712 उत्तरपुस्तिकाओं में से 69100 का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। रविवार को भी कार्य जारी रहा।


जिले को कक्षा 12वीं की अब तक मिली 77811 उत्तरपुस्तिकाओं में से 46719 का मूल्यांकन कल तक समाप्त हो चुका है। अंग्रेजी की 12567, संस्कृत की 720 और उच्च गणित की 1440 उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए मिली थीं।


मूल्यांकन की स्थिति
जिला - मूल्यांकन हुआ
सिवनी - 65 प्रतिशत
जबलपुर - 56 प्रतिशत
मंडला - 54 प्रतिशत
बालाघाट - 55 प्रतिशत
डिंडोरी - 54 प्रतिशत
छिंदवाड़ा - 56 प्रतिशत

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE