देवास। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती बंगला कॉलोनी में बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने दिनदहाड़े दहाड़े महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार मोती बंगला क्षेत्र के रहने वाली उमा भारती नामक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी दीपक यादव सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां सीसीटीवी फुटेज चेक कर बदमाश की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं जिसमें वारदात कर भागने वाले बदमाश के फुटेज सामने आयें है पीड़ित उमा भारती ने बताया कि घर से सब्जी लेने के लिए बाहर निकली थी अचानक बाइक से आए बदमाश ने गले पर झपट्टा मारकर 2 तोला वजनी सोने चेन और लॉकेट खींचकर ले गया। मामले में कोतवाली थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि मोती बंगला क्षेत्र सदाशिव नगर में चेन स्नेचिंग की वारदात हुई है। वरिष्ठ अधिकारीयो के निर्देशन में अलग-अलग टीम बनाकर मामले में जांच की जा रही है।