खरगोन। मोदी देश को आगे बढ़ा रहे है, देश के लिए राजनीति कर देश की चिंता कर रहे है तो वहीं दूसरी और इंडी गठबंधन कुर्सी की राजनीति कर रहा है। देश को आगे बढ़ाने, बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने, महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा के लिए भाजपा और मोदी सरकार जरुरी है। यह अपील रविवार को शहर पहुंचे प्रदेश केबिनेट मंत्री विजयवर्गीय ने शहर में सांसद कार्यालय शुभारंभ अवसर के दौरान करते हुए इंडी गठबंधन और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए की। मंत्री विजयवर्गीय ने कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कहा कि देश में दो ताकतें काम कर रही है, एक ओर मोदी के नेतृत्व में चहंूओर विकास हो रहा है तो दूसरी ओर कुर्सी की राजनीति करने वाले लोग तरह- तरह के हथकंडे अपना रहे है। ने के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि जो लोग इंडी गठबंधन में मुख्यमंत्री की दावेदारी कर रहे है उस तमिलनाडू के मुख्यमंत्री का बेटा कहता है कि सनातन धर्म केंसर की बीमारी है। इसको देश की जनता बर्दाश्त नही करेगी। यह सनातन धर्म,देश की जनता का अपमान है। इसके बाद भी कांग्रेस चुप्पी साधे हुए है। कांग्रेस ने भी भगवान राममंदिर के आमंत्रण को ठुकरा दिया था। यह जनता देख रही है। जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 29 सीटें भाजपा जितेगी।