डबरा । भार्गव ब्राह्मण समाज समिति डबरा की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शहर के निजी गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमें नव नियुक्त अध्यक्ष संजीव चौधरी व उनकी टीम ने शपथ ग्रहण की, इस दौरान भार्गव समाज के अनेकों लोग मौजूद रहे। बता दे कि विगत दिनों भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज समिति डबरा के अध्यक्ष पद पर शहर के व्यवसायी संजीव चौधरी को चुना गया था। इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष व उनकी टीम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम शहर के तिवारी मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष संजीव चौधरी ने अध्यक्ष पद की शपथ ली तो वही उपाध्यक्ष पद के लिए लखन मिश्रा, राजेन्द्र शर्मा व अजय गौतम, सह सचिव धर्मेंद्र दुबे व कोषाध्यक्ष पद के लिए धनन्जय तिवारी ने शपथ ली। वही कार्यक्रम में ग्वालियर के मुरार से पधारे रमन चतुर्वेदी ने भार्गव समाज समिति को डबरा शहर के गोमतीपुरा में स्थित मकान को समाज के लिए दान देने की भी घोषणा की, इसी के साथ समाज की मनीष खड्डर व रवि मिश्रा ने समाज के लिए एक लाख रुपए दान देने की घोषणा की तो नीलेश मिश्रा के द्वारा 11 हज़ार रुपए का दान समाज को दिया गया। इस दौरान भृगु भार्गव समाज समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि समाज के वरिष्ठ लोगों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है। मैं उस विश्वास पर खरा उतारूंगा और भार्गव समाज को एक नई दिशा में ले जाने का कार्य करूंगा। समाज के लिए अब धर्मशाला भी बनेगी। इसके साथ ही समाज के गरीब बच्चों को पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इस दौरान भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज के सैकड़ो लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।