छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद भाजपा फुल एक्टिव मोड में नजर आ रही है, भाजपा के प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के द्वारा जहां कांग्रेस के नाराज नेताओं को पार्टी में लाने की कवायद जारी है, वहीं पार्टी के दूसरे गुट के उन नेताओं को मनाने के प्रयास भी शुरू हो गए हैं जो पार्टी से विधानसभा चुनाव के दौरान नाराज चल रहे थे।
इसी क्रम में विवेक बंटी साहू रविवार को चौरई पहुँचे यहां उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्ष विधायक पंडित रमेश दुबे के निज निवास पर पहुचकर उनका आशीर्वाद लिया। दुबे ने भी तिलक लगाकर, शाल - श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।
तत्पश्चात दुबे के निवास में लोकसभा प्रभारी संतोष पारिख साथ लोकसभा चुनाव को लेकर लगभाग 3 घंटे बैठक चली । इस बैठक में मुख्य रूप जिसका लोकसभा चुनाव जीतने के लिए पार्टी को क्या क्या करना है और छिंदवाड़ा में किस प्रकार भाजपा जीत दर्ज कर सकती है को लेकर रणनीति तैयार की गई ।
उक्त बैठक मे बी जे पी जिला उपाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर, जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं लोधी समाज के जिला अध्यक्ष अतरलाल पटेल, जिला अनुसुचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरपाल इनवाती, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राधेश्याम रघुवंशी, कुंडा मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष सिरपत नायक, बीजेपी के वरिष्ठ नेता बनबारी माहोरे, सुरेश शर्मा,अजय दुबे, संजय सुकांत, अजय द्विवेदी, नगर पालिका सभापति महेंद्र वर्मा, अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।