गरोठ। विश्व धरोहर की सूची में मप्र के 6 प्रयटन स्थलों को शामिल किया गया है, उनमें से मंदसौर के धर्मराजेश्वर यानि धमनार गुफाओं को भी युनेस्को में शामिल किया गया है। इसकी जानकारी मप्र के मुखिया मोहन यादव के द्वारा ट्विट कर इसकी जानकारी साझा की गई। वहीं विश्व धरोहर में शामिल होने की जानकारी का पता ज़ब स्थानीय लोगों को पड़ा तो उनमें अलग सी खुशी छा गई। आपको बता दें कि धमनार गुफाओं को युनेस्को मे शामिल करने से यहां पर विदेशी पर्यटकों की आवाजाही में इजाफा होगा और इस क्षेत्र का और भी विकास हो पायेगा।
बात करें यहां कि विशेषता की तो माना जाता है कि महाभारत काल में भीम के द्वारा एक ही रात्रि में एक चट्टान को काटकर पूरे मंदिर व गुफाओं का निर्माण किया गया था। यहां पर छोटी-बड़ी लगभग 400 गुफाएं भी बनी हुई है तथा इसमें बौद्धकालीन प्रमाण भी मिलते हैं, जिससे इनको बौद्ध धर्म से भी जोड़ा गया है। वहीं कई पौराणिक मान्यताओं से भी यह परिपूर्ण है। पुरातत्व के संरक्षण के बाद में इसे युनेस्को में शामिल करने से यहां कई प्रकार के बदलाव भी हमें आगामी दिनों में देखने को मिलेंगे।