छिंदवाड़ा। कांग्रेस के द्वारा नीट परीक्षाओं में घोटाले का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया तथा उग्र आंदोलन की चेतावनी की इस दौरान महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किरण चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा भोले भाले मासूम बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है समय रहते यदि सरकार के द्वारा ऐसे तत्वों पर कार्रवाई नहीं की जाती है।
जिन्होंने नर्सिंग घोटाले को अंजाम दिया है तो आने वाले समय में हमारे द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेस के समस्त अनुसांगिक संगठन मौजूद रहे जिन्होंने नर्सिंग घोटाले के खिलाफ आवाज बुलंद की।
कलेक्ट्रेट जाकर दिया ज्ञापन
कांग्रेस के सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आज परीक्षा में की जा रही गड़बड़ी को लेकर अपना ज्ञापन दिया इस दौरान शहर कांग्रेस युवक कांग्रेस एनएसयूआई सेवा दल सहित तमाम कांग्रेस के अनुसांगिक संगठन मौजूद थे जिन्होंने सरकार पर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और ज्ञापन दिया।