शाजापुर। पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत केे निर्देशन में थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व आरोपी की धरपकड हेतु थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक भीमसिंह पटेल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।
थाना मक्सी के अपराध क्रमांक 228/2024 धारा 379 भादवि में दिनांक 01-02 मई 2024 की मध्य रात्रि को ग्राम सुरजपुर के सोलर प्लांट से चोरी गये सामान बेटरी, पानी की मोटर, केबल एवं लोहे की राड की पतारसी में दिनांक 24.07.2024 को मुखवीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति सुरजपुर सोलर प्लांट से चोरी गया सामान बेचने ग्राम झौंकर आये मुखवीर सूचना पर टीम को रवाना किया गया। पालनाखेडी जोड पर दो व्यक्ति पुलिस को देखकर इधर उधर होने लगे जिन्है फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकडा-नाम पता पूछा तो अपना नाम 1. दिनेश पिता हिन्दुसिंह गुर्जर उम्र 42 साल 2. ईश्वर पिता रुगनाथ सिंह गुर्जर उम्र 42 साल निवासी गण ग्राम हनोती के होना बताया जिनके कब्जे से चोरी गया मश्रुका 280 फिट केबल तार, 05 लोहे की राड तथा 01 पानी की मोटर कुल किमती 34000 रुपये का मश्रुका समक्ष पंचान जप्त किया जाकर आरोपीयो को मोके से गिरफ्तार किया। उक्त दोनो आरोपीयो से उक्त अपराध में चोरी की गई बैटरी व थाना मक्सी के अन्य अपराध में चोरी गये मश्रुका के संबंध में पूछताछ जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. भीमसिंह पटेल, उनि सुरजभानसिंह ढिल्लन, सउनि संजय सवनेर , प्रआर 656 राहुल पटेल, प्रआर 94 विरेन्द्र शर्मा, प्रआर 116 रशीद कुरेशी, प्रआर 167 निलेश जामलिया, आर .62 अरुण सितपरा, आर. 154 दीपक यादव, आर. 395 नवीन यादव की सराहनीय भुमिका रही