भौरासा। मध्यप्रदेश पुलिस के निर्देशानुसार 15 से 30 जुलाई तक चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ भौरासा में जागरूकता रैली के साथ किया गया। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अनीता सिंह के नेतृत्व में आयोजित रैली में शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने ष्नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ोष् सहित विभिन्न जागरूकता नारे लगाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। युवाओं को विशेष रूप से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।