BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2026, 1:03 pm
KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों का बीमा, किसान भाईयों से समय रहते योजना का लाभ उठाने की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ-2026 फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। कृषि विभाग ने जिले के सभी ऋणी एवं अऋणी किसानों से समय रहते फसल बीमा कराने की अपील की है, ताकि प्राकृतिक आपदा अथवा प्रतिकूल मौसम से होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो सके।

विभाग के अनुसार, ऋणी कृषकों का फसल बीमा सामान्यतः संबंधित बैंक द्वारा किया जाता है। यदि किसी कारणवश बैंक द्वारा बीमा नहीं कराया गया हो, तो किसान तत्काल अपनी बैंक शाखा से संपर्क कर फसल बीमा सुनिश्चित करें।

अऋणी कृषक एवं जिन किसानों का किसी कारण से बीमा नहीं हो पाया है, वे निकटतम सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक, जन सेवा केंद्र (सीएससी) अथवा एमपी ऑनलाइन केंद्र के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा के भीतर फसल बीमा करा सकते हैं।

फसल बीमा के लिए आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक), भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका, बैंक खाते की पासबुक अथवा बैंक विवरण, स्व-प्रमाणित बुवाई प्रमाण-पत्र अथवा पटवारी द्वारा जारी बुवाई प्रमाण-पत्र तथा सिकमी पर खेती की स्थिति में शपथ-पत्र आवश्यक होंगे।

कृषि विभाग ने किसानों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर फसल बीमा कराने का आग्रह किया है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE