शिवपुरी। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पोहरी तहसील के ग्राम बीलवरा कलां से आए अतिथि शिक्षक अभिषेक भारद्वाज ने एजुकेशन पोर्टल 3.0 की तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई।
अभिषेक भारद्वाज ने बताया कि वे पिछले छह वर्षों से शासकीय माध्यमिक विद्यालय बीलवरा कलां में गणित विषय के अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर गणित विषय की रिक्ति के स्थान पर श्नो रिकॉर्ड फाउंडश् प्रदर्शित हो रहा है, जबकि सामाजिक विज्ञान विषय पर जॉइनिंग हो चुकी है।
उन्होंने कलेक्टर से पोर्टल की तकनीकी त्रुटि का शीघ्र निराकरण कर गणित विषय की रिक्ति प्रदर्शित कराने और उनकी जॉइनिंग सुनिश्चित कराने की मांग की।