दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार ने नया रंग ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल के रूप में चर्चित काशी निवासी अभिनंदन पाठक भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने दतिया पहुंचे।
अभिनंदन पाठक ने कहा कि यह उपचुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके विकास कार्यों के आधार पर लड़ा जा रहा है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से पार्टी के समर्थन में मतदान की अपील की।
पीएम मोदी के हमशक्ल की चुनाव प्रचार में एंट्री से दतिया उपचुनाव का माहौल और भी गर्म हो गया है। उनके साथ सेल्फी लेने और उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ी।