BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2026, 2:28 pm
KHABAR : सीहोर में गूंजी युवाओं की आवाज, साइक्लोथॉन युवा स्वाभिमान यात्रा का स्वागत, पीसीसी चीफ ने किया संवाद, पढे़ खबर

Share On:-

सीहोर। मध्य प्रदेश कांग्रेस की साइक्लोथॉन युवा स्वाभिमान यात्रा बुधवार को सीहोर जिले पहुंची। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। वहीं एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं।


एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में बुधवार सीहोर जिले में एक विशाल राजनीतिक और सामाजिक हलचल हुई। युवाओं, छात्रों और किसानों के हक, शिक्षा, रोजगार और स्वाभिमान के संकल्प को लेकर साइक्लोथॉन युवा स्वाभिमान यात्रा पहुंची। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। छात्र-छात्राओं के साथ चुनौतियां संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमलाहा, सौंडा, नापली और मुगिसपुर होते हुए यात्रा सीहोर शहर के इंदौर नाका, बढिय़ाखेड़ी चौराहा, लीसा टॉकीज चौराहा और बड़ा बाजार मार्ग से गुजरी। युवा स्वाभिमान जनसभा यात्रा का मुख्य आकर्षण कोतवाली चौराहे पर आयोजित होने वाली जनसभा रही।


दिग्गज नेताओं ने किया संबोधित
इस जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई दिग्गज नेताओं ने युवाओं और किसानों को संबोधित किया। जनसभा के बाद यह काफिला आनंद डेरी चौराहा, बस स्टैंड, सेकड़ाखेड़ी रोड और फंदा टोल टैक्स होते हुए भोपाल में मुख्यमंत्री निवास सीएम हाऊस के घेराव के लिए रवाना हुआ। आपको बता दें कि जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, शहर अध्यक्ष घनश्याम यादव, प्रवक्ता पंकज शर्मा ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुटने की अपील की थी।


जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने सीहोर के सभी युवा साथियों, किसान भाइयों, छात्र-छात्राओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस यात्रा में बढ़-चढकर हिस्सा लेने का आह्वान किया था। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस समेत एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश थे कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से भारी संख्या में साथियों के साथ उपस्थित होकर युवाओं की इस आवाज को बुलंद करें। इसी कारण बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


15 जुलाई को भोपाल पहुंचेगी यात्रा
इंदौर से शुरू हुई यह करीब 200 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा 15 जुलाई को भोपाल पहुंचेगी। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर छात्र, युवा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। कांग्रेस का दावा है कि इस यात्रा के जरिए शिक्षा, रोजगार और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रदेशव्यापी जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE